Friday, April 3, 2026

मनोयोग माइंड पावर

 अक्सर लोग मुझे पूछते हैं कि -


"मैं जानता हूँ कि गुस्सा करना गलत है… फिर भी मुझसे हो जाता है।

मैं जानता हूँ कि यह रिश्ता मुझे तोड़ रहा है… फिर भी मैं उससे बाहर नहीं आ पाता। आखिर क्यों?"


सच यह है कि समस्या आपके "समझ" की नहीं है…

समस्या आपके “प्रोग्रामिंग” की है।


आपकी चेतना हमेशा से जानती है, कि क्या करना चाहिए,

आपको बताती भी है,

लेकिन आपका अवचेतन उसे मानने को तैयार ही नहीं होता।


और यहीं से शुरू होता है -

ज्योतिष और ओकल्ट का वह गहरा विज्ञान, जिसे हमे समझना अत्यंत आवश्यक है।


1. आपकी ‘फ्रीक्वेंसी’ और अवचेतन का ओकल्ट


आप केवल शरीर नहीं हैं…

आप एक चलता-फिरता ऊर्जा क्षेत्र (Magnetic Field) हैं।


आपके बचपन के घाव,

आपके अपमान,

आपकी अधूरी इच्छाएँ…


ये सब आपके भीतर “गांठों” की तरह जमा हो जाते हैं।


ज्योतिष इसे प्रारब्ध कहता है

मनोविज्ञान इसे "Shadow Self" कहता है

और ओकल्ट इसे आपकी फ्रीक्वेंसी कहता है


अब समस्या को समझिए -


आप बाहर से कितना भी “पॉजिटिव” बनने की कोशिश करें,

अगर भीतर दर्द भरा है…


तो आपकी फ्रीक्वेंसी बार-बार वही परिस्थितियाँ खींचेगी

जो उस दर्द को जिंदा रख सकें।


यानी…

आप जिंदगी नहीं जी रहे,

आप अपने ही अतीत की री-रन टेलीकास्ट देख रहे हैं।


2. ग्रहों का असली खेल 


हम अक्सर सोचते हैं -

“मेरा मंगल खराब है… मेरा शनि मुझे परेशान कर रहा है…”


लेकिन असल सच्चाई थोड़ी असहज करने वाली है।


"मंगल" बाहर का ग्रह नहीं…

वह आपके भीतर का अनियंत्रित क्रोध है

"शनि" आसमान में बैठा दंडाधिकारी नहीं…

वह आपके भीतर का डर, टालमटोल और जड़ता है

"राहु" कोई रहस्यमयी छाया नहीं…

वह आपके भीतर का भ्रम और असंतोष है


ग्रह आपको मजबूर नहीं करते…

वे सिर्फ संकेत (Signals) देते हैं।


एक ही ग्रह किसी को राजा बना देता है

और किसी को भिखारी -


क्योंकि हर किसी का रिस्पॉन्स (Response) अलग होता है।


जब तक आप अपने भीतर के इन “ग्रहों” को नहीं समझते,

तब तक आकाश के ग्रह आपको बार-बार उसी परीक्षा में डालते रहेंगे।


3. एक कडवा सच


आप अपनी समस्या से बाहर इसलिए नहीं आ पा रहे

क्योंकि कहीं न कहीं…


आप उसे छोड़ना नहीं चाहते।


हाँ, सुनने में अजीब लगेगा…


लेकिन हर दर्द के पीछे एक छिपा हुआ लाभ (Hidden Benefit) होता है -


गुस्सा आपको “पावरफुल” महसूस कराता है


पीड़ित बनना आपको “सहानुभूति” दिलाता है


toxic रिश्ता आपको “अकेलेपन” से बचाता है


यानी…

आप समस्या से नहीं,

उससे मिलने वाले फायदे से जुड़े हुए हैं।


और यही आपकी असली कैद है।


4. ओकल्ट और अध्यात्म का क्या कहता है?


कल्पना कीजिए -

एक रेडियो है जिसका स्पीकर फटा हुआ है…


अब आप कितनी भी अच्छी फ्रीक्वेंसी पकड़ लें,

आवाज फिर भी खराब ही आएगी।


ठीक वैसे ही -


एक कंडीशन्ड और भ्रमित मन

कभी शांति का अनुभव नहीं कर सकता।


मुक्ति का अर्थ यह नहीं कि समस्याएँ खत्म हो जाएँ…

मुक्ति का अर्थ है -


आपका स्वभाव “तटस्थ” हो जाए।


जहाँ न अति-प्रतिक्रिया हो,

न अति-आसक्ति।


बस एक साक्षी भाव।


“अगर आपको लगता है कि आपकी समस्या का समाधान बाहर है -

किसी व्यक्ति में, 

किसी वस्तु में, 

या किसी ग्रह-शांति में…

तो आप अभी भी एक गहरे सम्मोहन (Hypnosis) में जी रहे हैं।”


जागरण का पहला संकेत क्या है?


👉 जब आप अपनी बर्बादी की जिम्मेदारी खुद लेना शुरू कर देते हैं।


✔️ आज एक अभ्यास करें -


आज खुद से भागना नही है …

आज खुद के सामने बैठना है।


एक शांत जगह बैठें

अपनी जिंदगी की 3 ऐसी समस्याएँ लिखें

जो बार-बार लौटकर आती हैं


अब खुद से पूछें -


“इन समस्याओं के बने रहने में मेरा क्या स्वार्थ है?”


क्या मुझे “बेचारा” दिखने में सुकून मिलता है?

क्या मैं जिम्मेदारी से भाग रहा हूँ?

क्या मुझे बदलाव से डर लगता है?


जो जवाब आए -

उसे जज नही करना है …

उसे सिर्फ देखना है।


क्योंकि…


यही देखने की प्रक्रिया

आपको ‘रिएक्शन मोड ’ से ‘न्यूट्रल मोड ’ में लाना शुरू करती है।


और वहीं से -

सही मायने मे आपके जीवन की स्वतंत्रता और उत्थान शुरू होती है।

डॉ सुरेंद्र सिंह विरहे मनोदैहिक स्वास्थ्य आरोग्य विशेषज्ञ आध्यात्मिक मनोयोग थैरेपिस्ट समग्र चिकित्सा समाधान 

✍️


#astrology #astro  #mahakal #jayshreeram #happiness #life #goodvibes #motivation #Amazing

#success #successmindset #positivevibes 

#inspiration #dailymotivation 

#spirituality #spiritualgrowth #spiritualawakening #spiritualjourney

#love #relatable #picturechallenge #relationship #romance #health #happy #motivation #support #ज्योतिष #blessed #everyoneactive #krishna #viralchallenge

मनोयोग माइंड पावर

 अक्सर लोग मुझे पूछते हैं कि - "मैं जानता हूँ कि गुस्सा करना गलत है… फिर भी मुझसे हो जाता है। मैं जानता हूँ कि यह रिश्ता मुझे तोड़ रहा ...